काशी प्रीमियर लीग में कन्हैया लाल केशरी की “बनारस महाकाल वारियर” टीम का अनावरण
कन्हैया लाल केशरी बने टीम स्वामी, देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL) के तहत आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान लीग प्रबंधन की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए “बनारस महाकाल वारियर” टीम का आधिकारिक अनावरण किया गया। टीम की स्वामित्व जिम्मेदारी केके इंटरप्राइजेज के संचालक कन्हैया लाल केशरी को सौंपी गई है।
आगामी सत्र में “बनारस महाकाल वारियर” काशी प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर मैदान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। टीम के स्वामी कन्हैया लाल केशरी ने इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
काशी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, बनारस महाकाल वारियर” के अनावरण के अवसर पर टीम के स्वामी कन्हैया लाल केशरी को शुभकामनाएं दी गईं। लीग प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि टीम आगामी सत्र में शानदार प्रदर्शन कर काशी का नाम रोशन करेगी।






Users Today : 41
Users Yesterday : 89