रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण के कारण यातायात डायवर्जन
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग, लेवल क्रॉसिंग संख्या 213 स्पेशल पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य के कारण दिनांक 01.09.2026 से ROB कार्य पूरा होने तक यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में संबंधित यातायात मार्गों पर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।
डायवर्जन के दौरान यातायात को निम्न वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा—
1. पीपराघाट की ओर से गौतमपल्ली की ओर जाने वाला यातायात:
पिपराघाट से गौतमपल्ली की ओर आने वाला यातायात दिलकुशा तिराहे से बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबागी चौराहा एवं बंदरियाबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
2. अर्जुनगंज मार्ग से गौतमपल्ली की ओर जाने वाला यातायात:

अर्जुनगंज मार्ग से दिलकुशा तिराहे की ओर आने वाला यातायात दिलकुशा तिराहा होते हुए गोमतीपल्ली की ओर न जाकर बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबत्ती चौराहा एवं बंदरियाबाग चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
3. बंदरियाबाग चौराहा से दिलकुशा तिराहे की ओर जाने वाला यातायात:
उक्त यातायात सीधे दिलकुशा तिराहे की ओर न जाकर बैंडीखेड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर कटाईपुल तिराहा, दिलकुशा चौराहा से पीपरा घाट अथवा अर्जुनगंज बाजार होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
यातायात डायवर्जन के सुचारु संचालन के लिए रेलवे/कार्यदायी संस्था द्वारा आवश्यक बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड, सूचना बोर्ड, साइनेज एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि ROB निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।

Users Today : 32
Users Yesterday : 89