नीलकंठ पुरम कॉलोनी में आज से सक्शन मशीन द्वारा जल निकासी का कार्य होगा
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि मोहल्ला कंदवा, वार्ड संख्या-19 में स्थित है जहाँ सीवर एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। साथ ही आसपास कोई खाली पोखरी अथवा नाला भी उपलब्ध नहीं है, जहाँ डी-वॉटरिंग पंप स्थापित कर वर्षा जल की निकासी कराई जा सके।
उक्त परिस्थितियों में वर्षा जल निकासी का एकमात्र विकल्प जलकल विभाग की सक्शन मशीन के माध्यम से जल निकासी कराया जाना है। वर्तमान में सक्शन मशीन के माध्यम से मुख्य मार्ग से जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार से नीलकंठपुरम कॉलोनी में भी सक्शन मशीन के माध्यम से जल निकासी का कार्य कराया जाएगा, जिसके पूर्ण होने में लगभग 15 दिवस का समय व्यतीत होना संभावित है। उक्त कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित मार्गों को आवागमन योग्य बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुसुवाही क्षेत्र में तीव्र गति से वर्षा होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो जाने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई, वर्तमान समय में पम्पिंग मशीन द्वारा जलनिकासी का कार्य कराया जा रहा है।







Users Today : 19
Users Yesterday : 80