Home » उत्तर प्रदेश » *एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर मनाया शिक्षक दिवस* पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ वाराणसी।

*एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर मनाया शिक्षक दिवस* पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ वाराणसी।

*एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कर मनाया शिक्षक दिवस*

पर्यावरणविद अनिल सिंह ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ

वाराणसी। शिक्षक दिवस पर वाराणसी वन प्रभाग द्वारा एक पेड़ गुरु के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को पर्यावरणविद अनिल सिंह की अगुवाई में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने वाराणसी रेंज अंतर्गत सेवा भारतीय विद्यालय परिसर रघुनाथपुर एवं संपर्क मार्ग पर पौधारोपण किया। वन विभाग के रेंजर राजकुमार गौतम ने बताया कि इस स्थल पर कुल 2500 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें शीशम 600, सागौन 550, महुआ 300, अर्जुन 400, नीम 550 और कटहल 100 पौधे शामिल हैं।पर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वयं पौधरोपण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक पेड़ गुरु के नाम लगाना सच्ची गुरु दक्षिणा है, प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी पुत्रवत देखभाल करे, जल बचाएगा तभी पौधा बचेगा।मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार पौधरोपण और जल संरक्षण को जन अभियान बनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गयी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य डॉ. अमरचंद ठाकुर, राजकुमार गौतम रेंजर, बैभव श्रीवास्तव,रणविजय मौर्य ,संजय कुमार, अलका चौरसिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *