बीएचयू में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के सम्मान में वृहद पौधारोपण अभियान, लगे आम और पुष्पदार पौधे

वाराणसी। शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के सम्मान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आईआईटी छात्रावास के सामने सड़क किनारे वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित हुआ। पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में गुरुजनों के नाम पर आम एवं पुष्पदार पौधे लगाए गए और संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। अभियान में वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्वनी कुमार देशवाल ने कहा कि पर्यावरण रक्षा केवल सरकार की नहीं, प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संत प्रकाशानंद ने कहा कि जिस प्रकार गुरु ज्ञान से जीवन को दिशा देते हैं, उसी प्रकार वृक्ष फल, फूल, छाया और प्राणवायु से समाज को जीवन देते हैं, गुरुजनों के नाम पर पौधारोपण सम्मान की सार्थक अभिव्यक्ति है। बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गुरुजनों के नाम पर लगाए गए ये पौधे ज्ञान, संस्कार और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक बनेंगे, आज लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर सार्थक संदेश देंगे, प्रत्येक शुभ अवसर को पौधारोपण से जोड़ना चाहिए।








Users Today : 81
Users Yesterday : 125