दबंग व गैर सत्ताधारी दल के नेता ने किया सरकारी गली/रास्ता पर अवैध कब्जा, तिथि निर्धारित होने के बाद भी नही हटा अतिक्रमण

वाराणसी। नगरनिगम के जोनल कार्यालय दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में नगर निगम कर्मियों की लापरवाही से सरकारी रास्ता को गैरसत्ताधारी दल के नेता द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

खोजवां से सुकुलपुरा सड़क से शक्ति नगर कॉलोनी में भवन सं. बी 36/45 से लगायत बी 36/45C तक जाने वाले छ: फुट की गली/रास्ते पर गतवर्षों नगरनिगम द्वारा खड़ंजा बिछाया गया, तदुपरान्त उक्त रास्ते पर सीवर लाइन का चेंबर बनाकर क्षेत्रीय लोगो को सीवर लाइन की व्यवस्था दी गयी। गैरसत्ताधारी दल के नेता ने उक्त रास्ते पर अवैध भवन का निर्माण कर भवन सं. बी 36/45-B-R प्राप्त कर लिया, जिससे भवन सं. बी 36/45-A की दीवाल में लगा मुख्य दरवाजा व बी 36/45-C की रोशनदान बन्द कर दिए जाने से एकतरफ हवा, रोशनी बन्द हो गयी तो वहीं दूसरी तरफ उक्त रास्ते पर सार्वजनिक आवागमन बाधित कर दिया है। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि उक्त रास्ते पर नगरनिगम द्वारा लगाए गये खड़े ईंट के खडंजा को उखाड़कर कुछ ईंट चोरी करने के पश्चात पट ईंट से पुरी गली में गैरकानूनी तौर पर बिछा दिया गया, जिससे सीवर लाइन की चेंबर ढक गयी है। सीवर लाइन जाम होने की समस्या का समाधान करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।गैरसत्ताधारी दल के नेता ने सार्वजनिक रास्ता पूर्ण रूप से बाधित करने के बाद मुख्य सड़क से शक्ति नगर कॉलोनी में प्रवेश के मार्ग पर भवन सं. बी 36/45 के समीप लोहे का दरवाजा व टीनसेड लगाकर चाय आदि की दुकान का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायत की जांच में नगरनिगम कर्मियों द्वारा घोर लापरवाही व अनियमितता बरतते हुए जानबूझकर गलत आख्या प्रस्तुत किया गया, जिसे आलाधिकारियों के संज्ञान लेने पर अतिक्रमण हटाने के लिए कई तिथियां निर्धारित हुई परन्तु अतिक्रमण हटाया नही जा सका।

भवन सं. सड़क से शक्ति नगर कॉलोनी में भवन सं. बी 36/45 में निवास करने वाली पीड़िता ने बताया कि गैरसत्ताधारी दल के नेता ने सार्वजनिक रास्ता पर अवैध दरवाजा व टिनसेड लगाकर चाय की दुकान का संचालन करने से अवांछनीय तत्वो का जमावड़ा लगता है, जिससे समीप में संचालित गर्ल्स हास्टल के छात्राओं का हास्टल से निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ गली/रास्ते पर गैरसत्ताधारी दल के नेता द्वारा आवागमन में अवरोध पैदा कर दिया गया है जिससे गली/रास्ते पर स्थित भवन सं बी 36/45 के दीवाल के रंगरोधन व साफ सफाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि अतिक्रमणकारी अपराधी किस्म का है उसके नाजायज गोल है, कई बार जेल जा चुका है, उसके दबंगई के चलते क्षेत्रीय लोग डरे, सहमे रहते है। भवन सं बी 36/45 के निवासी विमल सिंह की पुत्री ने बताया कि दबंग अतिक्रमणकारी ने उक्त सरकारी गली/रास्ता पर अवैध कब्जा करने के लिए नगर निगम को पक्षकार बनाये बिना सन 2011 में सीविल वाद दाखिल किया जिसके वादपत्र में उक्त गली/रास्ते को बखूबी दर्शाया गया। सन 2013 में न्यायालय के निर्देश पर कमिश्नर रिपोर्ट प्रस्तुत हुई जिससे स्पष्ट हो गया कि उन दो वर्षों में गली/रास्ते के कुछ भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसप्रकार धीरे-धीरे अतिक्रमणकारी ने नगर निगम के नाक के नीचे पूरी गली/रास्ता पर अवैध कब्जा करने में सफल रहा और नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण ढहाने में खौफजदा है, जबकि न तो न्यायालय में नगरनिगम पक्षकार ही है और न ही न्यायालय ने अतिक्रमण न ढहाने के लिए कोई आदेश ही पारित किया है।







Users Today : 34
Users Yesterday : 87