युवा अधिवक्ता सतीश कुमार को मिली वाराणसी मंडल की कमान
बड़ागांव।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के खरावन गांव निवासी युवा अधिवक्ता सतीश कुमार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के विधिक प्रकोष्ठ में वाराणसी मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

जिला न्यायालय वाराणसी में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत सतीश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गौतम ने 11 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और संगठन में नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की।
सतीश कुमार ने कहा कि समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।








Users Today : 100
Users Yesterday : 179