जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही हमारा मूल उद्देश्य : राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर चितईपुर स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की सड़क, नाली, जल निकासी, अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुनी। मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही उनका मूल उद्देश्य है। सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।







Users Today : 34
Users Yesterday : 87