Home » उत्तर प्रदेश » हर हाथ को काम, हर कार्यकर्ता को सम्मान : अशोक चौरसिया विभाग व प्रकोष्ठों को सक्रिय कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर वाराणसी l

हर हाथ को काम, हर कार्यकर्ता को सम्मान : अशोक चौरसिया विभाग व प्रकोष्ठों को सक्रिय कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर वाराणसी l

हर हाथ को काम, हर कार्यकर्ता को सम्मान : अशोक चौरसिया

विभाग व प्रकोष्ठों को सक्रिय कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

 वाराणसी : भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में रविवार को विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। विभाग एवं प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की क्षमता और योग्यता के अनुरूप उन्हें जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौरसिया रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक ताकत हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता, रुचि और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

डॉ. अशोक चौरसिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और निरंतर संवाद जरूरी है। कार्यकर्ता ‘संगठन पहले’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

प्रतिभा को मिलेगा संगठन में अवसर

विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि संगठन के प्रत्येक विभाग और प्रकोष्ठ की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर उन्हें भी जिम्मेदारी और काम का अवसर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन में केवल पद देना उद्देश्य नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग करना है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप दायित्व सौंपे जाएंगे, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को काम और सम्मान मिलने से संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में विभाग एवं प्रकोष्ठों की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित राय, अनिल गुप्ता, सीए प्रमोद, वीर भद्र सिंह, विशाल केशरी, गजानन जोशी, मनोज यादव, आशीष साहू, संजीव चौरसिया, दीपक सिंह, ऋषिकेश सिंह समेत विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *