Home » Uncategorized » बलुआबीर वार्ड में नीलकंठ तिवारी का 59वां वार्ड प्रवास, सीवर समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश

बलुआबीर वार्ड में नीलकंठ तिवारी का 59वां वार्ड प्रवास, सीवर समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश

बलुआबीर वार्ड में नीलकंठ तिवारी का 59वां वार्ड प्रवास, सीवर समस्याओं पर अफसरों को सख्त निर्देश

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत मंगलवार को 59वें दिन बलुआबीर वार्ड में प्रवास किया गया। इस दौरान विधायक ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर जायजा लिया।

 

भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर सीवर की समस्या सामने आने पर विधायक ने जलकल विभाग के अधिकारियों को समस्या के मूल कारण का पता लगाकर आधुनिक तरीके से स्थायी समाधान कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में जगह-जगह पड़े मलबे और गंदगी की सफाई के लिए अभियान चलाने को कहा।

विधायक ने रास्ते में मिले लोगों से उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कई वरिष्ठजनों के आवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान कई शिकायतों का तत्काल समाधान भी कराया गया, जबकि अन्य मामलों में उच्चाधिकारियों ने मौके से ही संज्ञान लिया।

 

इसके बाद विधायक ने क्षेत्र स्थित पार्क में पांच पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाद में जनचौपाल आयोजित कर वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लिया और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर जोनल अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मनोज यादव, अंकुर मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *