Home » उत्तर प्रदेश » सेवा संकल्प अभियान में 17 सितंबर को होगा वृहद रक्तदान रक्तदान शिविरों की तैयारियों को लेकर सीएमओ ने की बैठक, स्वास्थ्य जांच के बाद ही पात्र डोनरों से कराया जाएगा रक्तदान वाराणसी l

सेवा संकल्प अभियान में 17 सितंबर को होगा वृहद रक्तदान रक्तदान शिविरों की तैयारियों को लेकर सीएमओ ने की बैठक, स्वास्थ्य जांच के बाद ही पात्र डोनरों से कराया जाएगा रक्तदान वाराणसी l

सेवा संकल्प अभियान में 17 सितंबर को होगा वृहद रक्तदान

रक्तदान शिविरों की तैयारियों को लेकर सीएमओ ने की बैठक, स्वास्थ्य जांच के बाद ही पात्र डोनरों से कराया जाएगा रक्तदान

वाराणसी, 12 सितंबर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वृहद रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्ता


वित है। अभियान के पहले दिन आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ब्लड बैंकों और विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में रक्तदान शिविरों के सफल संचालन, डोनरों की सुविधा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं को निर्देश दिया कि शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रक्तदान से पहले निर्धारित मानकों के अनुसार स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से की जाए। डोनर का वजन, रक्तचाप और आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही पात्र पाए जाने पर रक्तदान कराया जाए। उन्होंने रक्तदान के दौरान निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। रक्तदान स्थलों पर साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। शिविर में तैनात सभी स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कार्मिक निर्धारित ड्रेस में मौजूद रहें। रक्तदान के बाद डोनरों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें तत्काल रक्तदान प्रमाणपत्र भी दिया जाए।

जरूरतमंदों के जीवन में बनेगा सहारा

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने जनपदवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनें। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा और जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी लोग इस संकल्प को मजबूत करने के लिए आगे आएं।

28 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय, चिकित्सा अधिकारी एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन सिंह, औषधि निरीक्षक जुबान अली समेत विभिन्न सरकारी व निजी ब्लड बैंकों और चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, आईएमए, आईएमएस-बीएचयू, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, हेरिटेज हॉस्पिटल ब्लड बैंक, एपेक्स हॉस्पिटल, स्वामी हरिहरानंद ब्लड बैंक, अमृताशा ब्लड बैंक, गंगा सेवा सदन कंपोनेंट ब्लड बैंक, कालिंदी ब्लड बैंक और पॉपुलर हॉस्पिटल ब्लड बैंक सहित कुल 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान रक्तदान शिविरों के आयोजन स्थल, डोनरों की सुविधा, आवश्यक चिकित्सा संसाधनों, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *