त्रिपुरारीहाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,युवक घायल

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार शिवानी नामक 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा बाइक चालक किशन यादव उम्र 22 वर्ष नामक युवक घायल हो गया। मोहनसराय की तरफ से अखरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान बगल से जा रहे बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक युवती दोनों सड़क पर गिर पड़े तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने युवती को कुचलते हुए फरार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के केवटाबीर निवासी किशन यादव अपने पड़ोस के परिचित शिवानी के साथ बाइक से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। पंडितपुर गांव के पास हाईवे पर बगल से जा रहे बाइक से किशन यादव के बाइक की हैंडल से टकरा गया जिससे किशन यादव असंतुलित होकर बाइक शिवानी और किशन सड़क पर गिर गए। किशन सड़क के किनारे गिर कर घायल हो गया तथा शिवानी सड़क के बीच में गिर गई जिसके दौरान पीछे से आ रहे ट्रक शिवानी को रौदते हुए मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन रोहनिया थाने पहुंचे।मृतक शिवानी तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी।








Users Today : 97
Users Yesterday : 245