प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर का रोहनिया विधायक ने किया उद्घाटन
रोहनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाए जाने के अवसर पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा सीएचसी मिसिरपुर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बताया कि इस अवसर पर कुल 20 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा और समर्पण का प्रतीक है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह रक्त जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक होगा। हम सभी को समाज सेवा के इस संकल्प के साथ निरंतर कार्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए इंदिरा हॉस्पिटल की टीम विशेष रूप से उपस्थित रहे जिसने रक्त संग्रह और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भाजपा एवं अपना दल एस के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए सेवा कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।

Users Today : 89
Users Yesterday : 70