संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने समस्या उठाई
राजातालाब।संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा तहसील बार के पूर्व उपाध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज ने पत्र देकर तहसील में नक्सा ट्रेसर नियुक्त किए जाने की मांग की है।उनका कहना था कि एक दशक से ऊपर तहसील बने हो गया लेकिन अभी तक यहां पर नक्सा ट्रेसर नहीं है जिससे क्षेत्र के अधिवक्ताओं और कास्तकारों को शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है।उन्होंने वर्षों से तहसील में लंबित मुकदमों के फाइलों के निस्तारण की मांग की है। सर्वजीत भारद्वाज का कहना था कि तहसील राजातालाब में सन 2014 के बाद से दिए गए फैसलों के रिकार्ड रखें जाने वाला गोसवारा उपलब्ध नहीं है।
जिससे रिकॉर्ड का तत्काल पता नहीं लग पाता।इस कारण से क्षेत्रीय कास्तकारों को भारी परेशानी हो रही है। डंगहरिया गांव के नंदकिशोर का कहना था कि उनके दरवाजे की सहन पर उनका पेड़ लगा है।वहीं वे पशु बांधते हैं। जिस पर पड़ोसी कब्जा करना चाहते हैं और इसलिए आए दिन मारपीट कर रहे हैं। पड़ोसियों के द्वारा किए जा रहे कब्जे से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।बीरभान के लक्ष्मी शंकर ने अपने कब्जाशुदा जमीन में दूसरे के द्वारा निर्माण किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी भूमि पर जबरिया निर्माण कार्य करा रहे हैं जिसे रोका जाना जरूरी है।मटूका गांव के लाल बहादुर ने सरकारी नाली पर कब्जा किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कबजेदार को तत्काल बेदखल किए जाने की मांग की।सिंगही के राम अचल ने गांव की बंजर भूमि की नापी करके उसे अलग किए जाने की मांग की।उनका कहना था कि उस पर कुछ लोग अतिक्रमण किया हैं जिसे हटाया जाना जरूरी है। संपूर्ण समाधान की सुनवाई उप जिलाधिकारी राजातालाब ने की।इस दौरान तहसीलदार नायब तहसीलदार व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।







Users Today : 38
Users Yesterday : 59