जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने वाली मधु पटेल का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मान
वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी और भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मधु पटेल ने एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

चीन में 5 से 13 सितंबर तक आयोजित जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान और सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराने के बाद फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस जीत में मधु पटेल की अहम भूमिका रही।
इस उपलब्धि पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मधु पटेल के आवास पहुंचे। उन्होंने मधु को अंगवस्त्र पहनाकर, मोमेंटो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि धनेसरी जैसे छोटे से गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। यह पूरे वाराणसी और अजगरा विधानसभा के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा संगठन हमेशा ऐसी प्रतिभाओं के साथ खड़ा है। मधु बेटी को आगे की तैयारी और प्रशिक्षण के लिए जो भी सहयोग की जरूरत होगी, पार्टी और संगठन हर संभव मदद करेगा।
उन्होंने मधु के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाकर समाज के लिए एक मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री विजयराज यादव, उदयनारायण पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, उमाशंकर पटेल, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री धनंजय भारद्वाज, जय कुशवाहा, सर्वजीत यादव, ओमप्रकाश पटेल, अजय पटेल, सुनील, राजेश, विवेक, भोलानाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद र







Users Today : 36
Users Yesterday : 59