अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल जी की जयंती पर भाजपा ने किया नमन, जिलाध्यक्ष ने कहा – अंतिम व्यक्ति के विकास से ही होगा राष्ट्र का विकास
रोहनिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी और भाजपा के प्रेरणा पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन देकर हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। उनका कहना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार उन्हीं के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘मिंटू’, अमित पटेल ‘रिंकू’, उषा राज मौर्या, जिला मंत्री खुशबू सिंह, उदय पटेल, बृजेश राजभर, विजय राज यादव, मीडिया से अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, पंकज सिंह, सुनील मिश्रा, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, ओपी पटेल, अजय पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।








Users Today : 5
Users Yesterday : 54