बरेका में 29 सितंबर से गूंजेगी कुश्ती की हुंकार, तीन दिवसीय अंतर रेलवे चैम्पियनशिप का आगाजवाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन बरेका कुश्ती केंद्र में होगा। इसमें 13 रेलवे टीमों के लगभग 350 पहलवान, प्रशिक्षक, निर्णायक और अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल के 57 से 125 किग्रा तक और ग्रीको-रोमन के 55 से 130 किग्रा तक के 10-10 भार वर्गों में मुकाबले कुश्ती मैट पर होंगे। उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, आरसीएफ, बीएलडब्ल्यू, आरपीएफ, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीमें हिस्सा लेंगी। चैम्पियनशिप का उद्घाटन 29 सितंबर को बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी पहलवानों सहित कई प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी शक्ति, तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। यह चैम्पियनशिप भारतीय रेल की समृद्ध खेल परंपरा का हिस्सा है जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा निखारने का अवसर देती है। बरेका द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन बरेका कुश्ती केंद्र में होगा। इसमें 13 रेलवे टीमों के लगभग 350 पहलवान, प्रशिक्षक, निर्णायक और अधिकारी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल के 57 से 125 किग्रा तक और ग्रीको-रोमन के 55 से 130 किग्रा तक के 10-10 भार वर्गों में मुकाबले कुश्ती मैट पर होंगे। उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, आरसीएफ, बीएलडब्ल्यू, आरपीएफ, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीमें हिस्सा लेंगी। चैम्पियनशिप का उद्घाटन 29 सितंबर को बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी पहलवानों सहित कई प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी शक्ति, तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। यह चैम्पियनशिप भारतीय रेल की समृद्ध खेल परंपरा का हिस्सा है जो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा निखारने का अवसर देती है। बरेका द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।




Users Today : 26
Users Yesterday : 82