गांधी व शास्त्री जयंती पर सुसुवाही में पार्षद गुड्डू पटेल के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान
सैकड़ों लोगों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

वाराणसी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर शुक्रवार को सुसुवाही वार्ड नंबर-39 में पार्षद सुरेश कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मनवीर, बिचला पुरा और गणेशवीर बाबा मंदिर परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर विशेष सफाई की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने श्रमदान किया। इस दौरान पार्षद ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से स्वच्छता का संदेश देकर देश को स्वच्छ भारत की दिशा में प्रेरित किया है, जब प्रधानमंत्री स्वयं झाड़ू उठा सकते हैं तो हम सभी को अपने घर, गली और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए आगे आना चाहिए। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, इसलिए कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि आज गांधी जी और शास्त्री जी दोनों की जयंती है और मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत वार्ड में लगातार सफाई कराई जा रही है। अंत में लोगों ने गंदगी न करने का संकल्प लिया।







Users Today : 1
Users Yesterday : 81