रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव बने जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

रोहनिया।जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव व महामंत्री नंदलाल जायसवाल के नेतृत्व में रोहनिया बाजार में आयोजित बैठक में रोहनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष दशमी यादव को जिला उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दशमी यादव ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। व्यापारियों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करूंगा और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर रोहनिया व्यापार मंडल के महामंत्री तेज बहादुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, संगठन मंत्री बच्चेलाल जायसवाल, मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, पिल्लू सिंह, संयोजक विजय मोदनवाल, कार्य योजना मंत्री सुरेश मोदनवाल, उपाध्यक्ष कुमार गुप्ता, गंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुबेरचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष केसरी, कुड़ी बाजार अध्यक्ष, रोहनिया रामलीला समिति उपाध्यक्ष ज्ञान शंकर मिश्रा, रामायण मंच संचालक रामराज वर्मा सहित बाजार के व्यापारी बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।







Users Today : 1
Users Yesterday : 81