Home » Uncategorized » वाराणसी शिक्षक एमएलसी के लिए ऋतिका दुबे ने किया नामांकन

वाराणसी शिक्षक एमएलसी के लिए ऋतिका दुबे ने किया नामांकन

वाराणसी शिक्षक एमएलसी के लिए ऋतिका दुबे ने किया नामांकन

वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी पद के लिए 6 अक्टूबर को नामांकन के अंतिम दिन एकमात्र महिला प्रत्याशी ऋतिका दुबे ने नामांकन किया। इस दौरान उनका नामांकन जुलूस कटिंग मेमोरियल से उठकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और उन्होंने अपना नामांकन भरा।  उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता वित्त विहीन शिक्षकों के लिए कार्य करना है। साथ ही जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करना है। वहीं उन्होंने सत्ताधारी दल के महिला सशक्तिकरण की बातों को नकार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से लाल किले की प्राचीर से महिला सशक्तिकरण की बात की थी। लेकिन न ही एक भी प्रत्याशी वाराणसी में महिला है और न ही किसी प्रत्याशी की प्रस्तावक ही महिला रही।

 

 

 

हमारी प्राथमिकता सभी वित्त विहीन शिक्षकों को पहले वित्त युक्त करवाना है। इसके अलावा उनकी पेंशन और उनके हक़ की बात करेंगे। वहीं दबाव बनाने की बात पर कहा की महिला किसी से दबने वाली नहीं है। यदि कोई दबाव बना रहा है तो नारी शक्ति वंदन करने वालों का ये चेहरा है और सब जान रहा।

 

 

 

 

वहीं इस दौरान मौजूद वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – हम लोगों ने अपने संगठन से ऋतिका दुबे को प्रत्याशी बनाया है। और ये पार्टीगत चुनाव नहीं है। यह शिक्षकों का चुनाव है। और हमें शिक्षक संघर्ष करना है। इसके लिए हम लोगों ने ऋतिका को सदन भेजने का मन बनाया है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *