राज्यमंत्री ने बैठक में स्नातक शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर किया मंथन

रोहनिया। क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में मंगलवार को स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर रोहनिया विधानसभा की अहम बैठक हुई। अध्यक्षता राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की। बैठक में आगामी चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मंडल में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताई जाएं और शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराया जाए। संगठन ही भाजपा की ताकत है, सभी एकजुट होकर लक्ष्य हासिल करें। इस दौरान प्रवीण सिंह गौतम, पूनम मौर्या, प्रमोद सिंह, प्रवेश पटेल, महेंद्र पटेल, संजय सोनकर, अश्वनी पांडेय, अजय दुबे, मुकुंद जायसवाल, सुरेश सिंह, उदय पटेल, रोनी वर्मा, विजय राज यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।








Users Today : 19
Users Yesterday : 100