Home » उत्तर प्रदेश » 76 दिन के वार्ड प्रवास अभियान पर सीएम योगी की मुहर, डॉ. नीलकंठ तिवारी के प्रयासों को सराहा स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने की अभियान की प्रशंसा, सफाईकर्मियों का बढ़ाया उत्साह वाराणसी।

76 दिन के वार्ड प्रवास अभियान पर सीएम योगी की मुहर, डॉ. नीलकंठ तिवारी के प्रयासों को सराहा स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने की अभियान की प्रशंसा, सफाईकर्मियों का बढ़ाया उत्साह वाराणसी।

76 दिन के वार्ड प्रवास अभियान पर सीएम योगी की मुहर, डॉ. नीलकंठ तिवारी के प्रयासों को सराहा

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने की अभियान की प्रशंसा, सफाईकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना मिली। अभियान के समापन पर आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री ने डॉ. तिवारी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जनसेवा और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने लगातार 76 दिनों तक वार्डों में प्रवास कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को जानने के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं की स्थिति पर भी ध्यान दिया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और इस मुहिम में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के समापन को खास बनाने के लिए आयोजित समारोह में स्वच्छता मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्रों का उत्साह बढ़ाया और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने वार्ड प्रवास अभियान से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना रहा।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *