विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा 76 दिनों तक चलाए गए वार्ड प्रयास के समापन के अवसर पर आयोजित “स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह”में प्रवास महा अभियान की खूब सराहना की

‘स्वच्छता मित्र नींव के पत्थर, इनका सम्मान बहुत बड़ी बात’-मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के स्वच्छता अभियान को अभिनव बताते हुए सराहा,
कहा कि अगर 403 विधानसभा में ऐसी ही प्रवृत्ति उत्पन्न हो जाए तो बदलाव को कोई नहीं रोक सकता
सीएम योगी ने कहा कि शासन का अपना एक दायरा है, लेकिन जनप्रतिनिधि की पहुंच ज्यादा है
मुख्यमंत्री ने 600 से अधिक सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को अपने हाथों से भोजन पवाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को ‘नींव का पत्थर’ बताते हुए विपक्षियों में निशाना साधा और जनप्रतिनिधियों को समाज सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सब लोग सोते रहते हैं तब सफाई मित्र सड़क पर रहते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोग तो ऐसे हैं जो 12:00 बजे सो कर उठते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को रामकटोरा स्थित सरोज पैलेश में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा 76 दिनों तक चलाए गए वार्ड प्रयास के समापन के अवसर पर आयोजित “स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह” में मौजूद भारी संख्या में सफाई कर्मियों, उनके परिजनों सहित उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि जो समाज को परिवार मानता है वही बदलाव और प्रगति के पथ पर प्रदेश को ले जाता है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों को नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि इनका सम्मान बहुत बड़ी बात है। उन्होंने इस अभियान को अभिनव बताते हुए अभिनंदन किया और कहा कि अगर 403 विधानसभा में ऐसी ही प्रवृत्ति उत्पन्न हो जाए तो बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने चेताया कि काफी समय तक सत्ता में रहने से नकारात्मकता पैदा होती है। उसे ऐसे कार्यों के माध्यम से जागरूकता पैदा कर रोका जा सकता है। योगी ने कहा कि शासन का अपना एक दायरा है, लेकिन जनप्रतिनिधि की पहुंच ज्यादा है। इसी का परिणाम रहा कि 76 दिन में हजारों लोगों तक विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी पहुंचे।
इस अवसर पर नगर निगम, जलकल के 600 से अधिक सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं मंच पर 11 सफाई कर्मियों को अपने हाथों सम्मानित किया। सफाई कर्मियों का पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को किट भी उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम में स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक डॉ सुनील पटेल, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों को अपने हाथों से भोजन पवाया
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद सफाई कर्मियों को स्वयं अपने हाथों खाना परोस कर उन्हें पवाया। जिसे सफाई कर्मियों ने पूरे भाव के साथ ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से पूछ-पूछ कर भोजन परोसा। भोजन ग्रहण करने में महिला-पुरुष दोनों सफाई कर्मी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित सफाई कर्मियों में गजब का रहा उत्साह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होने पर सफाई कर्मियों में गजब का उत्साह दिखा। सम्मानित हुए सफाई कर्मी वसीम ने अपनी खुशी साझा करते हुए मुख्यमंत्री के संबोधन और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया जाना उनके लिए बहुत ही सुखद और गर्व का अनुभव है। वसीम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जो भी बातें कहीं, वे बिल्कुल सत्य हैं। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब व्यवस्था में काफी सुधार आया है। पहले वेतन में से कटौती हो जाती थी या समय पर नहीं मिलता था, लेकिन अब बिना किसी कटौती के समय पर पूरा वेतन सीधे मिल रहा है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री खुद उनका स्वागत फूलों की वर्षा से करेंगे। सम्मानित होने बाद अन्य सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होने पर सफाई कर्मियों में गजब का उत्साह दिखा। सम्मानित हुए सफाई कर्मी वसीम ने अपनी खुशी साझा करते हुए मुख्यमंत्री के संबोधन और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया जाना उनके लिए बहुत ही सुखद और गर्व का अनुभव है। वसीम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जो भी बातें कहीं, वे बिल्कुल सत्य हैं। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब व्यवस्था में काफी सुधार आया है। पहले वेतन में से कटौती हो जाती थी या समय पर नहीं मिलता था, लेकिन अब बिना किसी कटौती के समय पर पूरा वेतन सीधे मिल रहा है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री खुद उनका स्वागत फूलों की वर्षा से करेंगे। सम्मानित होने बाद अन्य सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।







Users Today : 92
Users Yesterday : 78