नवरात्रि पर ग्रामीण अंचल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित,रंग-बिरंगे झालर बत्तियों से जगमग हुआ पंडाल
आकर्षण का केंद्र रहा मनमोहक सजावट,दर्शनार्थियों की उमड़ी भारी भीड़

राजातालाब। नवरात्रि के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह बने भाव पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया।मोहनसराय चौराहा स्थित जय मां दुर्गे स्पोर्टिंग क्लब, कचनार राजातालाब स्थित श्री श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति नवयुवक संघ एवं जीटी रोड बैरवन स्थित जय मां सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति सहित रोहनिया, गंगापुर, कोइली, शाहंशाहपुर, जगरदेवपुर, काशीपुर, भवानीपुर, असवारी सहित विभिन्न गांवों में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर हवन-पूजन किया गया। पंडालों को रंग-बिरंगे झालरों और मनमोहक लाइटों से सजाया गया है, जो रात में देखते ही बन रहे हैं। देर शाम से ही जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।








Users Today : 37
Users Yesterday : 338