बजरडीहा पुलिस चौकी के पास हुई हजारो की चोरी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा में रविवार की रात हौसला बुलंद चोरो ने पुलिस चौकी के पास डाक्टर मेराज के घर को निशाना बनाकर नगदी पैतालिस हजार रूपया चोरी कर चम्पत हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर डाक्टर मेराज का मकान है। डाक्टर मेराज ने बताया कि बीती रात चोर मुख्य द्वार से कमरे में घुसा और कमरे को खंगाला तो चोरो को बाक्स की चाभी मिल गई। चोरो ने चाभी से बाक्स का ताला खोलकर उसमें रखा पैंतालीस हजार रूपया चोरी कर चम्पत हो गये। उन्होने बताया कि घर में लगा सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गयी है। पुलिस को सूचना दी गई है। बजरडीहा पुलिस ने सीयूजी नं पर काल नही उठाया।
क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि बजरडीहा पुलिस चोरो को पनाह देकर चोरो का हौसला बढ़ाती है। चोरो पुलिसकर्मियों की आवाभगत करते नजर आते हैं।








Users Today : 23
Users Yesterday : 338