पटाखे को धर्म विरोधी आचरण बताने वाले, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के वीडियो को ‘सत्या फाउंडेशन’ द्वारा इंटरनेट पर डालने के बाद, 10 लाख (1 MILLION) से ज्यादा व्यू मिलने पर, शंकराचार्य जी ने जताई खुशी और दिया आशीर्वाद.
वाराणसी, 7 नवंबर 2026
बिना किसी सरकारी या विदेशी अनुदान के आम जनता के थोड़े-थोड़े सहयोग से संचालित संस्था, सत्या फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2008 से ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. पिछले कई वर्षों से अलग-अलग मीडिया समूहों और आमजन के सहयोग से तमाम शिक्षण संस्थाओं में ध्वनि प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रमों और हेल्पलाइन का, साल के सभी 365 दिनों में संचालन किया जाता है. इन 18 वर्षों में ‘सत्या फाउंडेशन’ के चेतन उपाध्याय ने लाखों बच्चों को पटाखों से दूर रहने के वैज्ञानिक और धार्मिक कारण बताते हुए पटाखों के पूर्ण बहिष्कार की शपथ दिलाई है. वर्ष 2025 में हमें पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें वह पटाखे के कारण वायुमंडल के मलिन होने के अलावा, तमाम बच्चों और व्यक्तियों के स्थाई रूप से विकलांग होने और आंखों की रोशनी खत्म हो जाने की चर्चा कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने यह भी समझाया है कि एक शिष्टमंडल होना चाहिए जो यह निर्धारित करे कि अपने पर्व और त्योहार को धर्म की मर्यादा में रहकर कैसे मनाना है.
https://www.facebook.com/share/r/14vii5aeBjQ/
इस वीडियो को 3 दिन पहले चेतन उपाध्याय ने अपने फेसबुक पेज से पोस्ट किया और आज शनिवार की शाम को इंटरनेट पर 10 लाख (10,00,000) से ज्यादा व्यू मिलने के बात तुरंत ही, चेतन उपाध्याय एक बाइक पर सवार होकर, अस्सी घाट के पास स्थित श्री दक्षिणामूर्ति मठ पहुंचे और शंकराचार्य जी ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. हाल में पहुंचने के कुछ सेकंड पहले ही सभा विसर्जित होने की घोषणा हो चुकी थी. मगर सभी लोग हाल में ही मौजूद थे और शंकराचार्य जी अपने आसन पर बैठे हुए थे. शंकराचार्य जी को दंडवत करते हुए चेतन उपाध्याय ने अपना परिचय दिया और कहा कि पटाखे के खिलाफ आपके उक्त वीडियो को हमने अपने फेसबुक पेज पर तीन दिन पहले डाला था और इस संदेश को पूरी दुनिया की जनता पसंद कर रही है और शेयर भी कर रही है. फिर बताया कि कुछ मिनट पहले इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल गए हैं. पुरी के शंकराचार्य, स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने इस पर मुक्त कंठ से अपना आनंद और खुशी जाहिर की तथा चेतन उपाध्याय को अपना आशीर्वाद दिया.
वीडियो जिसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है:-
https://www.facebook.com/share/r/14vii5aeBjQ/







Users Today : 21
Users Yesterday : 301