Home » Uncategorized » राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

 

 

 

 

 

 

 


रोहनिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनसराय बैरवन में राधारमण मिश्रा जी के पूज्य पिताजी सेवानिवृत्त सहायक खंड विकास अधिकारी ठाकुर प्रसाद मिश्रा के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पूज्य पिताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधा रमन मिश्रा, सनी मिश्रा, राम प्रकाश सिंह विरू, जिला उपाध्यक्ष विपिन पाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, राकेश पटेल, सुधीर वर्मा, राजू, अजय विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, शिवपूजन सिंह, गुड्डू मिश्रा, सुभाष मिश्रा, संदीप कुमार मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *