उक्त मरकहा छुट्टा साड़ अब तक दर्जनों लोगों को कर चुका है घायल,ग्रामीणों में आक्रोश

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरवन स्थित पाल बस्ती में शनिवार की बीती रात सोते समय छुट्टा सांड के हमले से 65 वर्षीय शारदा पाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शारदा पाल अपने द्वार पर सोए हुए थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और मारपीट कर हमलावर सांड को भगाया, लेकिन तब तक हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल शारदा पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हमले से बचने के लिए शारदा पाल उठकर जान बचाने के लिए घर में घुस गए, जहां सांड ने पीछा करके घर के गलियारे में घुसकर दीवार में दबाकर उन्हें मार डाला। परिजनों ने उक्त घटना की रोहनिया पुलिस को अवगत कराया। मृतक शारदा पाल पारिवारिक हालत दयनीय है जिनको दो लड़के तथा तीन लड़कियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मरकहा छुट्टा सांड बीते कुछ दिनों के अंदर शारदा पाल के ऊपर तीन बार हमला बोल चुका था और गांव के ही गणेशु पाल को दो बार हमला कर घायल कर चुका था।अब तक उक्त सांड लगभग दर्जनों लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। उक्त हमलावर मरकहा छुट्टा सांड को लेकर चिंतित ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।







Users Today : 21
Users Yesterday : 301