थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद––
दिनांक 10.11.2026 को वादी श्री केशव बिंद पुत्र रामदास बिंद निवासी ग्राम सेमरी थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा अपने पुत्र प्रिंस उम्र 12 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिए जाने के संबंध में दिए गए सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 313/2026 धारा-137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को विवेचना के दौरान सूचना मिली की घटना से संबंधित अभियुक्त लालगंज की तरफ से आ रहा है, अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु थाना विंध्याचल के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल चौकी प्रभारी अष्टभुजा, गैपुरा विजयपुर से लालगंज जाने वाली रोड पर चेकिंग की जाने लगी कि एक व्यक्ति लालगंज के तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो अपनी मोटरसाइकिल कुशियरा जंगल की तरफ मोड़कर कुछ दुरी के बाद गाड़ी छोड़कर जंगल में घुस गया तथा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गई तो अभियुक्त वही गिरकर कराहने लगा पास जाकर देखा गया तो उसके दोनों पैर में गोली लगी थी । अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पिंटू उर्फ शैलेंद्र पुत्र मातांबर उर्फ लुद्दुर निवासी परसिया कामापुर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर बताया तथा यह भी बताया कि वह दिनांक 9-11-2026 को प्रिंस बिंद उम्र 12 वर्ष का पैसा के लेने के लिए अपहरण कर लिया था तथा उसी दिन 6:30 बजे गला दबाकर कुशियरा जंगल में मार दिया था । आज उसके शव को छिपाने के लिए जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त के पास से एक अदद .315 बोर कट्टा दो खोखा वह एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक अदद मोबाइल बरामद हुआ है । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोचरचरी हाउस भेजा गया ।

पूछताछ विवरण––
अभियुक्त से पूछताछ कि गया तो उसने बताया कि दिनांक-09.11.2026 को समय 16.00 बजे बच्चे को पैसे के लालच में बाइक चलाने के बहाने लेकर चला गया था । उसी दिन सायं करीब 06.30 बजे करीब गला दबा कर हत्या कर दिया था जिसका शव कुशियरा जंगल थाना लालगंज क्षेत्र में छिपा दिया था ।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.पिन्टू उर्फ शैलेद्र पुत्र मताम्बर उर्फ लुद्दुर निवासी ग्राम-पडैनिया कामापुर थाना विंध्याचल, जनपद मीरजापुर।
बरामदगी —
1. 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर ।
2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर नंबर अज्ञात ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास––
1.मु0अ0सं0-305/2004, धारा-379 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर।
2.मु0अ0सं0-406/2004, धारा-307 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
3.मु0अ0सं0-292/2006, धारा-3/4 गुण्डा अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
4.मु0अ0सं0-निल/2007, धारा-110G थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
5.मु0अ0सं0-391/2008, धारा-3/25 आयुध अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
6.मु0अ0सं0-392/2008, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
7.मु0अ0सं0-निल/2008, धारा-41,411,414 भादवि थाना कोतवाली जनपद रायबरेली।
8.मु0अ0सं0-227/2008, धारा-419,307 भादवि व 3(2),89 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद रायबरेली ।
9.मु0अ0सं0-118/2008, धारा-406 भादवि थाना लालगंज जनपद मीरजापुर।
10.मु0अ0सं0-498/2008, धारा-406 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
11.मु0अ0सं0-934/2011, धारा-323,324 भादवि थाना कोतवाली जनपद रायबरेली।
12.मु0अ0सं0-157/2013, धारा-394 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
13.मु0अ0सं0-891/2013, धारा-110G थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
14.मु0अ0सं0-605/2014, धारा-302,404,201,120B,411 भादवि थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
15.मु0अ0सं0-721/2020, धारा-201,302,364A भादवि थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज।
16.मु0अ0सं0-117/2020, धारा-4/25 आयुष अधिनियम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
17-16.मु0अ0सं0-313/2026, धारा-137(2) बीएनएस थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
* निरीक्षक अजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 विजय कुमार राय चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम ।
* उ0नि0 चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस टीम
* उ0नि0 अजय मिश्रा चौकी प्रभारी धाम सुरक्षा मय पुलिस टीम







Users Today : 74
Users Yesterday : 245