बनारस से देश की राजनीति में मची खलबली, पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेसी व मौजूदा बीजेपी नेता ने उड़ा दिए बीजेपी और विपक्ष के होश… आखिर बनारस के पूर्व सांसद ने क्यों किया ऐसा पोस्ट जिसे देख इन्हें बीजेपी अनुशासनहीनता में कर सकती है पार्टी से बाहर…
तस्वीर बिल्कुल ऑरिजनल बनारस के पूर्व सांसद के फेसबुक से ली गई है… भले ही इसे वह राजनैतिक दबाव में आकर AI और हैकिंग का नाम दे सकते है… लेकिन इस पोस्ट ने पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दिया है… ऐसा इस लिए कि बनारस में कांग्रेस पार्टी से सांसद का चुनाव जीत मौजूदा समय में बीजेपी के नेता बने राजेश मिश्रा जिसे बनारस के लोग आश्वासन गुरु से नाम से जानते है, उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी ठोक दिया है… वह भी सीधे बीजेपी के सिंबल के साथ… ऐसे में क्या पीएम मोदी आगामी लोकसभा बनारस से चुनाव लड़ेंगे या वह बनारस के साथ राजनीति से संन्यास लेंगे इसे लेकर सवाल खड़े होने लगे है…

राजनीति के जानकार पत्रकार बता रहे है कि यह पोस्ट एक सोची समझी रणनीति के तहत पोस्ट की गई होगी ! राजेश मिश्रा कांग्रेस से बीजेपी में इस लिए आए थे कि अजय राय को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, तब इनका रुतबा इन्हें कम होता नजर आया और जब से अजय राय को कांग्रेस से अध्यक्ष पद से हटाया है… तब से राजेश मिश्रा कांग्रेस में अपने पुराने रुतबे में आने के लिए तड़फड़ा रहे है… अब राजनैतिक जानकारों की माने तो ऐसे पोस्ट करके खुद राजेश मिश्रा चाहते हुआ कि बीजेपी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए ताकि वह दोबारा कांग्रेस में सीधे आ सके…
राजेश मिश्रा का राजनैतिक इतिहास बनारस के लोग जानते है… एक समय कांग्रेस में उनका रुतबा ऐसा कि जिसे चाहे वह जमीन से उठाकर राजनीति के आसमान पर पहुंचा दें… लेकिन जब से पीएम मोदी ने बनारस से चुनाव लड़ा उनका ग्राफ ऐसा गिरा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उन्हें देख मुंह मोड़ने लग गए… हद तब हो गई जब बनारस से ही कांग्रेस ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया… अपनी गिरती हुई शाख को बचाने के लिए राजेश मिश्रा ने बीजेपी का दामन तो थाम लिया लेकिन यहां उन्हें वह रुतबा उतना भी नहीं मिल पाया जितना अजय राय के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें मिलता था… अब जब से कांग्रेस ने अजय राय को अध्यक्ष पद से हटाया है… तब से चर्चाओं के बाजार के अनुसार मिश्रा जी में कांग्रेस में आने की छटपटाहट मची हुई है… हो सकता है कि मिश्रा जी की यह पोस्ट भी कांग्रेस में वापसी के लिए हो सकता है…







Users Today : 59
Users Yesterday : 245