स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अनंत देव शर्मा की पत्नी का निधन
राजातालाब। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे अनंत देव शर्मा की पत्नी सविता सिंह का निधन 99 वर्ष की उम्र में उनके आवास जक्खिनी में बृहस्पतिवार की दोपहर हो गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनंत देव शर्मा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र यूनियन के पदाधिकारी रहे तथा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के भी करीबी रहे थे। उनकी धर्मपत्नी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सविता सिंह के निधन की सूचना पर क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। सविता सिंह का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर वाराणसी में किया गया। उन्हें दो बेटे प्रमोद सिंह और अजय सिंह हैं। अजय सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर अमरेश्वर नारायण सिंह, हरिप्रसाद सिंह, वहिद खाँ, शीतला सिंह, सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह, विनय शर्मा, भूपेंद्र सिंह द्रोणवार सहित बहुत से लोगों ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।








Users Today : 99
Users Yesterday : 179