पर्पल फेयर 2026 में दिव्यांगजनों की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता को मिला मंच
दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित चित्रकारी एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी

रोहनिया।समेकित क्षेत्रीय केन्द्र खुशीपुर वाराणसी द्वारा जिला प्रशासन जौनपुर के सहयोग से बीआरपी इंटर कॉलेज में पर्पल फेयर जौनपुर-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्यासागर सोनकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधा सिंह, सदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य बीआरपी इंटर कॉलेज तथा राजेश कुमार जायसवाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की क्षमताओं और हुनर को समाज के सामने लाना तथा समान अवसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। निदेशक आशीष कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सीआरसी वाराणसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित चित्रकारी एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई। दिव्यांग उद्यमियों को उत्पादों की बिक्री के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त टॉक शो, मोटिवेशनल स्पीच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहायक उपकरण वितरण, यूडीआईडी / निरामया हेल्पडेस्क तथा फूड एवं फन जोन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता प्रतिभा की राह में बाधा नहीं है, उचित अवसर मिलने पर दिव्यांगजन समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।








Users Today : 3
Users Yesterday : 87