भाजपा की जिला स्तरीय बैठक, मतदाता जोड़ो अभियान पर बनी रूपरेखा

रोहनिया। केसरीपुर स्थित कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रभारी अरुण पाठक के नेतृत्व में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर चर्चा हुई और अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिला प्रभारी अरुण पाठक ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प है। प्रत्येक बूथ पर एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ें। अध्यक्षता राम शकल पटेल ने की, संचालन संजय सोनकर ने और समापन संजीव सिंह गौतम ने किया। इस दौरान हौसिला प्रसाद पाठक, विनय श्रीवास्तव, प्रेम सागर राजभर, शोभनाथ यादव, अभिषेक त्रिपाठी, गोविंद दास गुप्ता, कृष्ण कांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 87