Home » Uncategorized » कौशलेंद्र सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री

कौशलेंद्र सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री

कौशलेंद्र सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री

 


राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टडिया जख्खिनी निवासी कौशलेंद्र सिंह को भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। कौशलेंद्र सिंह कृषि क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित चन्द्रशेखर सिंह के सुपुत्र हैं।कौशलेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और किसानों के हितों को नई दिशा मिलेगी। कौशलेंद्र सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौशलेंद्र सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना तथा कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।  किसान मोर्चा को काशी क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया जाएगा क्योकि किसान ही देश की रीढ़ हैं।पिता के सम्मान से प्रेरणा लेकर उनकी खुशहाली के लिए संघर्ष करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *