Home » Uncategorized » गंगापुर परिसर में अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

गंगापुर परिसर में अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

गंगापुर परिसर में अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

राजातालाब।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गंगापुर इकाई ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया। विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों में संकाय स्थानांतरण पर जवाबदेही, 2021 बैच से वर्तमान बैच तक पात्र विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना का लाभ, कृषि संकाय में स्थायी नियुक्ति, शोध प्रबंध में कृषि अनुसंधान परिषद के मानकों का पालन, परीक्षा परिणामों की त्रुटियों का सुधार, महिला छात्रावास ध्वस्त करने पर जवाबदेही, बालक छात्रावास आवंटन, फील्ड-व-प्रयोगशाला की कमी दूर करना, ललित कला 2020 बैच का लंबित परिणाम, वाहन पार्किंग समाधान व वाटर कूलर व्यवस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि छात्रहित में समस्याओं का निराकरण किया जाए। विद्यार्थियों की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी।धरना प्रदर्शन में हर्ष सिंह, शिवम पांडे, आकृति, रजनीश तिवारी, विवेक ,रजत, सतीश, सोनम ,अनीशा, चंद्रभूषण, प्रतीक, आकाश, मुस्कान समीरा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *