पूर्व काशी नरेश महाराज डॉ. विभूति नारायण सिंह की जन्मशती समारोह का शुभारंभ आज

राजातालाब।महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुख्य परिसर, गंगापुर में सर्व भारतीय काशीराज न्यास एवं महाराज काशीराज धर्मार्थ निधि, दुर्ग रामनगर, वाराणसी के तत्वावधान में पूर्व काशी नरेश महाराज डॉ. विभूति नारायण सिंह की जन्मशती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। यह शुभारंभ समारोह शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। जन्मशती समारोह में पूर्व काशी नरेश के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया जाएगा। महाराज डॉ. विभूति नारायण सिंह काशी के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन्होंने शिक्षा, संस्कृति, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। काशी की परंपरा को संजोने में उनकी भूमिका को आज भी याद किया जाता है। समारोह में विद्वान, शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में महाराज के जीवन पर विचार-गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा होगी।







Users Today : 23
Users Yesterday : 106