रोहनिया विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरण किया विभिन्न सहायक उपकरण व मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

रोहनिया। अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशी दिव्यांग संस्थान खुशीपुर में गुरुवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने 179 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैशाखी, एमआर किट, आईडी किट आदि विभिन्न सहायक उपकरण एवं 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल निःशुल्क वितरित किए।विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजन मोटराइज्ड एवं अन्य सहायक उपकरण पाकर आत्मनिर्भर होकर मजबूत होंगे।जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने सरकार व विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उन्हें आने-जाने और दैनिक-कार्यों में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत जिला दिव्यांग जन अधिकारी राम प्रकाश सिंह तथा प्रभारी रमेश सिंह व संचालन अरविंद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सौरभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में अजीत पटेल, नरेंद्र पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा ,श्याम बली पटेल ,विनोद पटेल ,कमलेश कुमार, माधुरी सिंह,प्रदीप यादव, आलोक त्रिपाठी, अनीता यादव, प्रदीप उपाध्याय, विनोद कुमार मौर्य, रिंकू कमलेश समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।







Users Today : 23
Users Yesterday : 106