वाराणसी। किसी को जमानत मिलने के बाद उसकी जमानत अर्जी रद्द होना अपने आप में बहुत ही रेयर होता है, लेकिन गुरुवार को वाराणसी कोर में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। जब कोर्ट ने पूर्व में दी गई जमानत को रद्द कर दिया है। जमानत मिलने के बाद कोर्ट द्वारा तय की गई शर्तों का दुरूपयोग करने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने अवलेशपुर, रोहनिया निवासी आरोपित रामेश्वर पाण्डेय की जमानत अर्जी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। अदालत में वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव व अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने पक्ष रखा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी वादी ने रोहनिया थाने में 4 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री जो वर्तमान में नोएडा में इन्जिनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान रामेश्वर नाम का लड़का मेरी पुत्री के साथ पहले भी जबरदस्ती शारीरीक सम्बन्ध बनाया था। जिसके सम्बन्ध में मेरी पुत्री ने थाना रोहनियाँ पर मुकदमा लिखवाया था। रामेश्वर अब उस मुकदमें में जमानत पर बाहर आ गया है और पुनः मेरी पुत्री के कालेज के जूनियर सिनियर दोस्तो एवं मेरे रिश्तेदारों को मेरी पुत्री के सम्बन्ध में अश्लील मैसेज कर रहा है और मुकदमा उठाने के लिए हम लोगो से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद अदालत में वादी के अधिवक्ता अनुज यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित द्वारा जमानत अर्जी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए जमानत अर्जी को रद्द करने की अपील की। उन्होंने अदालत में दलील दिया कि यदि आरोपित बाहर रहेगा तो वह कोई अप्रिय घटना कारित कर सकता है। साथ ही पीड़िता को भी हमेशा भय रहेगा। साथ ही इस मामले में वादी के अधिवक्ता द्वारा उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय की कई विधि व्यवस्था भी दाखिल किया। अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपित को पूर्व में मिली जमानत अर्जी को रद्द कर








Users Today : 44
Users Yesterday : 106