राजातालाब पुलिस ने दो गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

राजातालाब। दो गुमशुदा व्यक्तियों को राजातालाब पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। पुलिस को सूचना मिली कि गुमशुदा व्यक्ति रानीबाजार में देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने थाना गेट के पास आशीष पुत्र विनोद कुमार निवासी नरसड़ा, उम्र 21 वर्ष को बरामद किया। पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह काम के सिलसिले में बिना बताए सूरत चला गया था। गुमशुदगी की जानकारी पर वह थाना आ रहा था। उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई है। इसी क्रम में कुसुम देवी पुत्री रामविलास निवासी नरसड़ा, उम्र 20 वर्ष को बच्चे सहित जंसा मोड़ के पास बरामद किया गया। महिला ने बताया कि वह बिना बताए बच्चे को लेकर बाहर गई थी। दोनों के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया तथा आशीष को उसके भाई एवं कुसुम देवी को भाई जयप्रकाश को सौंपा गया।








Users Today : 9
Users Yesterday : 91