Home » उत्तर प्रदेश » ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग नौगढ़ (चंदौली)।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग नौगढ़ (चंदौली)।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, जिला स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

नौगढ़ (चंदौली)। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के बीच किया गया। प्रतियोगिता में नौगढ़ ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित की गईं। मैदान पर बच्चों का उत्साह देखते ही बना। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता ने कराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में परसिया के कुश कुमार ने प्रथम, उदितपुर सुर्रा के अंश ने द्वितीय तथा अमदहां के नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर बालक वर्ग सहित अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चयनित हुए खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि से बच्चों एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

इस दौरान लाल बहादुर मौर्य, हंस लाल, अमरीश यादव, अरुण कुमार सिंह, एआरपी संजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।

Varsha Keshari
Author: Varsha Keshari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *