मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 91 जोड़े ने पहनाई वरमाला,1मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह
राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सभी नव दंपतियों को उपहार के साथ दिया आशीर्वाद

राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 91 जोड़े वर-वधुओं का ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व हिंदू रीति-रिवाज के साथ सिंदूरदान के साथ वर-वधुओं ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाकर शादी की तथा एक मुस्लिम जोड़ों का मौलवी द्वारा निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल, खंड विकास अधिकारी अनामिका सिंह ने सामूहिक रूप से सभी वर-वधुओं को प्रमाण पत्र के साथ डिनर सेट, प्रेशर कुकर, पैंट-शर्ट सेट, साड़ी पेटीकोट सहित, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, चूड़ी, कंगन, मेकअप सामान के साथ श्रृंगार बॉक्स, कढ़ाही, सीलिंग फैन, प्रेस, डबल बेड चादर, तकिया कवर, कंबल, गद्दा मैट्रेस, सिंगल बेड व तकिया आदि सामान उपहार के रूप में भेंट किया और फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है, इस योजना से बेटियों का सम्मान के साथ विवाह हो रहा है और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो रहा है, सरकार हर गरीब बेटी के साथ खड़ी है और उसका सम्मान व सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक कन्या के खाते में 15 दिन बाद सरकार द्वारा 64 हजार रुपया भेज दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने किया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने काफी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के साथ विवाह समारोह को सकुशल संपन्न कराया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ,प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह, संजय यादव, शेरई सिंह, संतोष यादव, शिव शंकर सिंह, विजय गुप्ता, संजीव कुमार कश्यप, श्यामलाल चौहान, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र यादव, राम सिंह वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।






Users Today : 149
Users Yesterday : 80