संविधान दिवस पर किशोरियों ने साइकिल रैली निकालकर लिया संविधान रक्षा का संकल्प
राजातालाब। संविधान दिवस के अवसर पर समता किशोरी युवा मंच से जुड़ी किशोरियों ने साइकिल रैली निकालकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। रैली का शुभारंभ राजातालाब तहसील से हरी झंडी दिखाकर आराजी लाईन्स ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज संविधान दिवस मना रहा है और यह रैली लोगों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ पैदा करेगी। रैली वीरभानपुर, हरपुर होते हुए डीह गंजारी के रविदास पार्क पहुंची, जहां किशोरियों ने रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान रक्षा का संकल्प लिया, नारे लगाए व जागरूकता गीत गाए।
इसके बाद रैली खरसोद, मेहंदीगंज होते हुए सांसद आदर्श ग्राम नागपुर अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां मनरेगा मजदूर यूनियन की सैकड़ों महिलाओं ने किशोरियों का स्वागत किया। यहां बाबा साहब की प्रतिमा पर सुरेश राठौर, रेनू, पूजा, अनिल, सपना, नेहा ने माल्यार्पण किया व जय भीम के नारे लगाए। किशोरियों ने जनवादी गीत भी गाए। रैली मेहंदीगंज अंबेडकर पार्क होते हुए ब्लॉक मुख्यालय आराजी लाईन्स पर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार व आपसी भाईचारा बढ़ाना था। जगह-जगह सभाओं में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। नेतृत्व सपना व पूजा ने किया। इसमें नेहा, अजय, राम, चंदन, हर्षिता, अनम, देवी, सृष्टि, रूबी, नंदनी, ज्योति, अजीत, विनय, प्रदीप, सरोज, सिमरन, काजल, महिमा, अमृता, सोनाली, विजयलक्ष्मी, अनीता, काव्या, सुशीला, पायल, शर्मिला, पार्वती, सुलेखा सहित सैकड़ों किशोरियां शामिल हुईं।







Users Today : 149
Users Yesterday : 80