February 12, 2026 7:02 am

Home » liveup » थाना सिगरा पुलिस द्वारा लूट के दो अभियुक्तों को मय लूट के मालके साथ गिरफ्तार

थाना सिगरा पुलिस द्वारा लूट के दो अभियुक्तों को मय लूट के मालके साथ गिरफ्तार

थाना सिगरा पुलिस द्वारा लूट के दो अभियुक्तों को मय लूट के मालके साथ  किया गिरफ्तार 
वजन 28.54 ग्राम (कीमत करीब 3.5 लाख) व नगद 150/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0-0299/2025 धारा 309 (6), 317(2) बी०एन०एस० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राजकुमार चन्द्रवंशी पुत्र छोटेलाल निवासी म0नं0 बी 38/270 महमूरगंज तुलसीपुर जक्खा, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष, 02-प्रिंस वर्मा पुत्र विजय कुमार, निवासी स्थायी पता- भिखेपुर थाना शादियाबाद, गाजीपुर हालपता बडी गैबी, वीडीए कालोनी ताडवीर बाबा मंदिर के पास, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 18 वर्ष को थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 19/08/2025 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-

दिनांक 18/08/2025 आवेदक द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक- 17-18/08/2025 रात्रि को लगभग 11:50 और 1:00 बजे के बीच गली नंबर 6 लैंडमार्क होटल के आगे अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया जिससे मैं घायल हो गिर पड़ा और मेरे दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई तभी दो युवक जिनकी उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच रही होगी मेरी मदद करने के बहाने मेरे पास आए क्योंकि मैं स्कूटी चलाने में असमर्थ था उन दोनों ने मुझे बीच में बैठाया और महमूरगंज आकाशवाणी वाले रोड पर ले आए और आरबीएल बैंक के सामने मुझे घूसे से वार करने लगे और मेरे गले में पड़ी 30 ग्राम की सोने की 2 चेन जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए थी लूट कर आकाशवाणी की तरफ भागे, मैं घायल अवस्था में उनका पीछा नहीं कर पाया। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवरण पूछतांछ –

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से नाम व पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. राजकुमार चन्द्रवंशी पुत्र छोटेलाल निवासी म०नं० बी 38/270 महमूरगंज तुलसीपुर जक्खा, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष, 2. प्रिंस वर्मा पुत्र विजय कुमार, निवासी स्थायी पता भिखेपुर थाना शादियाबाद, गाजीपुर हालपता बडी गंबी, बीडीए कालोनी ताडवीर बाबा मंदिर के पास, थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 18 वर्ष बताया कि दिनांक 17/18.08.2025 की रात्रि लगभग 12.00 से 01.00 बजे के बीच लैंडमार्क होटल के आगे एक व्यक्ति स्कूटी से गिरा हुआ मिला जिसके हाथ में चोट लगी थी और खून बह रहा था मदद के लिए चिल्ला रहा था उसकी आवाज को सुनकर हम दोनों लोग वहां पर पहुँचे तो वह गैलेक्सी हास्पिटल जाने के लिए कहने लगा हम दोनों लोग उसके स्कूटी पर उसको बीच में बैठाकर गैलेक्सी हास्पिटल के तरफ चल दिये कुछ दूर जाने पर हम लोगों को उसके गले में पहने हुए 02 अदद चैन दिखी जिससे हम लोगों की भावना छीनने की हो गयी फिर हम लोगो ने गाड़ी को बगल में लगाकर उससे चैन छीनने का प्रयास करने लगे अन्ततः हम लोगों ने लड़ाई झगडा के बीच उसकी चैनलूट के भाग गये। हम लोग चैन बेचने के फिराक में आज रेलवे कालोनी (अमूल डेयरी) के पास आये थे कि आप लोगों ने हम लोगों को पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियक्तगण का नाम पता व उम्र-

1. राजकुमार चन्द्रवंशी पुत्र छोटेलाल निवासी म०नं0 बी 38/270 महमूरगंज तुलसीपुर जक्खा, थाना भेलूपुर

जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष।

2. प्रिंस वर्मा पुत्र विजय कुमार, निवासी स्थायी पता- भिखेपुर थाना शादियाबाद, गाजीपुर हालपता बडी गैबी, वीडीए कालोनी ताडवीर बाबा मंदिर के पास, थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 18 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 19/08/2025, स्थान- रेलवे कालोनी (अमूल डेयरी) के पास से।

बरामदगी का विवरण-

(1) 02 अदद पीली धातु की चैन कुल वजन 28.54 ग्राम (कीमत करीब 3.5 लाख)।

(2) 150/- रुपया नगद ।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 मनोज कुमार चौहान थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 श्री रोहित तिवारी थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी।

4. म0उ0नि0 प्रीती कुमारी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0कां० संजय चौधरी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

6. हे0का0 विनोद कुमार यादव, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

7. कां० पंकज यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

8. कां० आशीष गिरि थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *