रोटरी क्लब बनारस ने शिक्षक दिवस पर शिक्षाको सम्मानित “रोटरी क्लब बनारस द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजेश्वर आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अलका सिंह व वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिक्षक अलंकरण समारोह का संचालन रोटेरियन डॉ कामराज सिंह ने किया, जबकि आए हुए अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री राजेश्वर आचार्य ने डॉ. राधाकृष्णन की याद करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें उनके कार्य के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें रोटरी क्लब बनारस के सचिव राकेश कोछड़ ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।”

आज के कार्यक्रम में डॉ.शशिकांत दीक्षित डॉ शशिकांत सिंह डॉ कुसुमचंद्र आलोक पारिख नीरज अग्रवाल कोडिनेटर राजीव कुमार पुरषोत्तम दास मनीष पांडे कन्वीनर रमेश तिवारी ऋषभ शुक्ला मौजूद रहे






Users Today : 79
Users Yesterday : 52