“पुलिस आयुक्त महोदय का स्पष्ट निर्देश: जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन ही थानाध्यक्षों के मूल्यांकन का प्रमुख आधार होगा।”
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा IGRS रैंकिंग में प्रदेश के अंतिम 10 थानों में स्थान प्राप्त करने के कारण प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। कार्य निष्पादन के आधार पर जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही एवं निष्क्रियता के प्रति सख्त रुख अपनाया गया। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थानाध्यक्ष पद पर वही अधिकारी बने रहेंगे, जिनका प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा तथा जो प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बेहतर परिणाम देंगे।
क्र0सं0 नाम कहाँ से कहाँ को
01 नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव पुलिस लाइन
02 उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष सिंधौरा थानाध्यक्ष बड़ागाँव
03 उ0नि0 रविकान्त मलिक थाना कैंट थानाध्यक्ष सिंधौरा
जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
• IGRS एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
• प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की जाने वाली जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों पर आधारित हो तथा जांच आख्या स्पष्ट, विस्तृत एवं गुणवत्तापूर्ण तैयार की जाए। केवल औपचारिकता के लिए निस्तारण न किया जाए।

• समस्त थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। प्रत्येक पीड़ित एवं शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
• शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए तथा उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पीड़ित की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन

• देव दीपावली, गंगा महोत्सव, लेजर शो एवं आतिशबाजी के दृष्टिगत संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए।
• गंगा नदी में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लोटिंग बैरियर की व्यवस्था, ड्रोन एवं CCTV कैमरों से सतत निगरानी तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों एवं नाविकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
• नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। नावों पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता एवं प्रत्येक यात्री द्वारा उसका उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
• घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम की तैनाती की जाए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
• आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रभावी डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
• ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। पुलिस की कार्यशैली में सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
सैनिक सम्मेलन एवं पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण
• पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व में प्राप्त पुलिसकर्मियों की समस्त समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सैनिक सम्मेलन में प्राप्त नई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाए।
• पुलिसकर्मियों की मूलभूत एवं आधारभूत सुविधाओं…








Users Today : 19
Users Yesterday : 112