डॉक्टर की कहानी डॉक्टर की जुबानी
डॉक्टर लोग इतनी लापरवाही
क्यों किया करते हैं !!

1. एक आदमी केवल 20 वर्षों तक तंबाकू खाता रहा! फिर उसे स्टेज 4 का कैंसर हो गया !!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
2. एक आदमी 30 वर्षों तक रोज शराब पीता रहा ! फिर उसका लीवर व पेनक्रियाज खराब हो गए !!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
3. एक लड़का प्लेन की स्पीड से मोटरसाइकिल चला रहा था ! नियंत्रण खत्म होने पर मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई और गंभीर चोटें आईं!!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
4. एक आदमी को केवल पांच बीमारियां थी शुगर,ब्लड प्रेशर,ओबेसिटी,हाई कोलेस्ट्रॉल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज ! उसे हार्ट अटैक आ गया!!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
5. एक आदमी को 30 वर्षों से हाई ब्लड प्रेशर था! दवाई से थोड़ी नफरत सी थी उसे और वह कभी दवा खाता था और कभी नहीं खाता था इसलिए एक दिन उसे लकवा हो गया !!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
6. एक आदमी गड्ढे वाली सड़क पर गिर गया और उसे हेड इंजरी हो गई ! काफी देर के बाद इसका पता चला!!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
7. एक आदमी छठी मंजिल से नीचे गिर गया! बेचारा दारू पीकर डीजे पर डांस कर रहा था और गिरने पर उसे बहुत चोट आई थी !!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
8. एक आदमी मोब लिंचिंग का शिकार हो गया ! उसे मार पीट में बड़ी चोट लगी थी!!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
9. एक आदमी जमीन विवाद में दूसरे पक्ष के द्वारा की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया! काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा!!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
10. जब एक आदमी जहर खाकर मर रहा था ! तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा !!
अस्पताल में भर्ती हो गया ! पर डॉक्टरों की लापरवाही से मर गया!!
चूंकि लाखों लोगों की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही से हो रही है! ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए कि इलाज का कार्य डॉक्टर से ना करवाया जाए और तुरंत इलाज का जिम्मा नेताओं, जजों, आईएएस अधिकारियों, मीडिया कर्मियों को सौंप दिया जाए!!








Users Today : 18
Users Yesterday : 28