Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

-विश्व रिकॉर्ड की दिशा में बढ़ा कदम, घाटों की मार्किंग कार्य प्रारंभ

-56 घाटों पर सजेगी दीयों की अद्भुत आभा, एक सप्ताह में पूरा होगा मार्किंग कार्य

-तीस हजार स्वयंसेवक देंगे भव्य आयोजन को गति, जल्द शुरू होगी दीपों की आपूर्ति

 

अयोध्या, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीपोत्सव 2025 की भव्य तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को आलोकित करने के इस विश्वविख्यात आयोजन के लिए अब घाटों पर मार्किंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

कुलपति के निर्देशन में घाटों की सफाई और मार्किंग का कार्य जारी
कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम घाटों को व्यवस्थित व आकर्षक बनाने में जुटी है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि स्वयं की देखरेख में घाटों की साफ-सफाई के बाद मार्किंग का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीयों की सुंदर सजावट के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 4.5 स्क्वायर फीट का क्षेत्र चिह्नित किया जा रहा है, जबकि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु ढाई फीट का रास्ता छोड़ा गया है।

56 घाटों पर सजेगी दीयों की अलौकिक छटा
दीपोत्सव के लिए कुल 56 घाटों की पहचान की गई है, जिन पर लाखों दीपों की ज्योति से अयोध्या जगमगाएगी। मार्किंग कमेटी के संयोजक डॉ. रंजन सिंह (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) एवं उनकी टीम यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लेंगी।

तीस हजार स्वयंसेवक देंगे आयोजन को गति
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दीपोत्सव के सफल संचालन हेतु तीस हजार स्वयंसेवकों का ऑनलाइन पंजीकरण अंतिम चरण में है। साथ ही शीघ्र ही दीपों की आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

अयोध्या बनेगी विश्व पटल पर प्रकाश की नगरी
यह भव्य दीपोत्सव न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को विश्व पटल पर और उजागर करेगा, बल्कि “राम की नगरी प्रकाश की नगरी” का संदेश एक बार फिर संपूर्ण विश्व तक पहुँचाएगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।