Home » liveup » बलिया = 50.000 रुपए का इनामिया बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।

बलिया = 50.000 रुपए का इनामिया बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।

बलिया = 50.000 रुपए का इनामिया बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़।

 

एंकर – खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के मलेरा गांव के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने देखकर रोकने का प्रयास किया।तो बाइक सवार बदमाश भागने लगे जहां एसओजी उभांव पुलिस और भीमपुरा पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया।

जहां अपने को घिरा देख बड़मशाओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जहां जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने 50.000 रुपए का इनामिया बदमाश के दोनो पैर में गोली लग गई।वही बाइक पर सवार दूसरा भागने  में कामयाब हो गया। घायल बदमाश विकास सोनकर निवासी बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया का रहने वाला है घायल बदमाश के ऊपर उभांव थाना क्षेत्र हुई अध्यापक की हत्या और महिला शिक्षक के गले से चैन लूट की घटनाओं में शामिल था। फरार चल रहा बदमाश के खिलाफ उभांव थाना में मुकदमा दर्ज था घायल बदमाश को जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर का, दो खोखा कारतूस 315 बोर का,एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और लूट के समान को बिक्री के बाद 2150 रुपए मौके से पुलिस ने बरामद किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।