मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ
वाराणसी। काशी कृषक इण्टर कालेज हरहुआ में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, जिसमें 193 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, पूनम मौर्या, जिला पंचायत
अध्यक्ष, हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद् सदस्य व जिलाध्यक्ष, त्रिभुवन राम, विधायक अजगरा, संजय सिंह, प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, विनोद कुमार उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड हरहुआ की उपस्थिति में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। सरकार द्वारा इस योजना में रू0 51000/ प्रति जोड़े व्यय किया जाता है, जिसमें कन्या के खाते रू 35000/ एवं रू 10000/ की वर-वधू को उपहार सामग्री तथा रू 6000/ कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी वर-वधू को विवाह उपरान्त विवाह प्रमाण पत्र मानक के अनुसार उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री तथा एक किलोग्राम मिष्ठान एवं वर-वधू पक्ष के
आये 10-10 व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था की गयी थी, जिसके अन्तर्गत दोनो पक्षों को भोजन आदि देर शाम तक खण्ड विकास अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति निरन्तर चलता रहा। कुछ समय के लिए भोजन स्टाल पर अधिक भीड़ हो गयी थी, जिसे
तत्काल सुव्यवस्थित करते हुए सभी व्यक्तियों को सुचारू रूप से भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपहार सामग्री मिष्ठान आदि उपलब्ध कराया गया। सभी वर-वधू एवं उनके पक्ष के परिजन कार्यक्रम से संतुष्ट होकर अपने गृह को प्रस्थान किये। कतिपय डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्यक्रम में अव्यवस्था संबंधी सूचना को उन्होंने भ्रामक बताते हुए खारिज किया तथा बताया कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
