Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ

वाराणसी। काशी कृषक इण्टर कालेज हरहुआ में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, जिसमें 193 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, पूनम मौर्या, जिला पंचायत

 


अध्यक्ष, हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद् सदस्य व जिलाध्यक्ष, त्रिभुवन राम, विधायक अजगरा, संजय सिंह, प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, विनोद कुमार उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड हरहुआ की उपस्थिति में कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। सरकार द्वारा इस योजना में रू0 51000/ प्रति जोड़े व्यय किया जाता है, जिसमें कन्या के खाते रू 35000/ एवं रू 10000/ की वर-वधू को उपहार सामग्री तथा रू 6000/ कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी वर-वधू को विवाह उपरान्त विवाह प्रमाण पत्र मानक के अनुसार उपहार स्वरूप दी जाने वाली सामग्री तथा एक किलोग्राम मिष्ठान एवं वर-वधू पक्ष के
आये 10-10 व्यक्तियों को भोजन की व्यवस्था की गयी थी, जिसके अन्तर्गत दोनो पक्षों को भोजन आदि देर शाम तक खण्ड विकास अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति निरन्तर चलता रहा। कुछ समय के लिए भोजन स्टाल पर अधिक भीड़ हो गयी थी, जिसे
तत्काल सुव्यवस्थित करते हुए सभी व्यक्तियों को सुचारू रूप से भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपहार सामग्री मिष्ठान आदि उपलब्ध कराया गया। सभी वर-वधू एवं उनके पक्ष के परिजन कार्यक्रम से संतुष्ट होकर अपने गृह को प्रस्थान किये। कतिपय डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्यक्रम में अव्यवस्था संबंधी सूचना को उन्होंने भ्रामक बताते हुए खारिज किया तथा बताया कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरंगे के रंग में रंगा लोहता, मंत्री अनिल राजभर बोले—युवा शक्ति से मजबूत हो रहा राष्ट्रप्रेम रामलीला मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के लोहता क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलीला मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के आह्वान को देश के नौजवान, युवा और छात्र पूरी ऊर्जा के साथ सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है। देशभक्ति के माहौल से नई ऊर्जा अनिल राजभर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के चलते पूरे देश में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण बना है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी देश के गौरव और सम्मान को लेकर बेहद जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से युवाओं को दिए जा रहे संदेश और देश के विकास की दिशा ने युवा शक्ति में नई ऊर्जा पैदा की है। आज देश का युवा आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे रामलीला मैदान से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति, एकता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने लोहता क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया